ब्रेकिंग न्यूज़

नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं बिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं Bihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामना

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव, तीन लोगों को मारी गोली;...

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव, तीन लोगों को मारी गोली; ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

09-Apr-2025 12:40 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र स्थित मनोहर टोला वार्ड में बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी है। गोलीबारी की इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


वहीं, घायल की पहचान सौरभ सुमन उर्फ सम्राट के रूप में की गई है, जो बालबन्ना मोहल्ले के पप्पू पासवान का भांजा है। साथ ही 12 वर्षीय बालकिशन और महिला सुशीला देवी शामिल हैं। घटना में सौरभ सुमन को गंभीर चोट आई है, उसे सिर में गोली लगी है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। 


12 वर्षीय बालकिशन को सीने में गोली लगी है और उसे अनुमंडल अस्पताल से सदर अस्पताल रेफर किया गया है, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पुनः रेफर किया गया। महिला सुशीला देवी को भी गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया है।


घटना के बाद मोहल्ले के लोग अस्पताल परिसर में जुट गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोलीबारी बेलबन्ना के कुख्यात अपराधी गोलू पासवान ने की है। गोलीबारी के बाद गोलू पासवान घटना स्थल से पैदल ही फरार हो गया। फिलहाल, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द अपराधी को गिरफ्तार किया जाएगा।