खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
25-Jul-2025 09:08 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार के बक्सर जिले के नया बाजार मुहल्ले में गुरुवार देर रात एक दिल दहलाने वाली घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। 21 वर्षीय राजू कुमार की उसके तीन दोस्तों के साथ शराब पीने के दौरान हुए विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। नगर थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में राजू को सीने में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पिता बीरबल कुमार दूध बेचकर परिवार का गुजारा करते हैं और राजू 3 अगस्त को होने वाली बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इस हत्याकांड ने क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया है और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
इस घटना के बाद एक आरोपी ने खुद नगर थाना पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रातभर छापेमारी की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी अभी फरार है और उसकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। नगर थानाध्यक्ष रमण रावत ने बताया है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और हत्या में इस्तेमाल हथियार को बरामद करने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। घटनास्थल से कई सबूत जुटाए गए हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
शुक्रवार सुबह आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने बक्सर-कोचस स्टेट हाइवे को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने नया बाजार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर पुलिस की निष्क्रियता का आरोप लगाया और वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि फरार आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।