Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी BRABU सीनेट बैठक में हंगामा: VC के फैसलों पर सवाल, रिश्तेदार को सलाहकार बनाने और कॉलेज संबद्धता पर गरमाई बहस छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच छपरा में नाबालिग छात्रा की मौत मामले में नया खुलासा, इंस्टा फ्रेंड से मिलने गई थी लड़की; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया सच बिहार में अपराधियों का खूनी खेल: पत्नी के सामने पति की दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी दावत-ए-इफ़्तार में दिखा सामाजिक सौहार्द, सीएम नीतीश कुमार के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की सभी ने की दुआ
19-Apr-2025 06:58 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Crime News: दिल को दहला देने वाली खबर बिहार के बेगूसराय से है, जहां दबंगों ने 5 साल के मासूम के सिर में कील ठोककर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी है। दबंगों ने जमीन विवाद में 5 साल के बच्चे की हत्या की। हत्या करने के बाद आरोपी ने बच्चे का शव उसकी मां के गोद में फेंक कर कहा- 'लो! तुम्हारा बच्चा मर गया।'
घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के चकबल्ली गांव स्थित वार्ड नंबर-14 की है। घटना से आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए चकबल्ली गांव की सड़क को जाम कर हंगामा किया। हत्या और जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया।
घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि गोलू घर से 10 रुपए लेकर बिस्किट खरीदने दुकान निकला था। कुछ देर बाद पड़ोसी बालकृष्ण सिंह उसकी लाश लेकर आये और गोलू के शव को उसकी मां रिंकू देवी की गोद में डालते हुए कहा कि लो मर गया तुम्हारा बेटा। यह सुनते ही रिंकू देवी दहाड़ मारते हुए रोने लगी। घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि बालकृष्ण सिंह और उसके परिवार ने ही गोलू की हत्या की है। उन्होंने आरोप लगाया गया कि बच्चे के सिर में कील ठोककर उसकी हत्या की गई है।
खबरों के मुताबिक अनमोल सिंह का बालकृष्ण सिंह से दो कट्ठा 15 धूर जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट और अधिकारियों के पास विचाराधीन है। परिजनों ने बताया कि बालकृष्ण पुलिस विभाग में कार्यरत है, इसी वजह से वह दबंगई दिखाता है। कुछ दिन पहले धमकी भी दी थी कि अनमोल या उसके बेटे को मार देगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।