ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / crime / Bihar Crime News: विधायक बनने निकले राजद नेता के घर लाखों की चोरों,...

Bihar Crime News: विधायक बनने निकले राजद नेता के घर लाखों की चोरों, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News: बांका में राजद नेता परवेज अहमद के घर चोरों ने छह कमरों के ताले तोड़कर पांच लाख से अधिक की चोरी की। नेता के पटना होने का फायदा उठाकर दिया वारदात को अंजाम..

19-Oct-2025 07:25 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार में राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष परवेज अहमद विधानसभा टिकट के लिए परिवार सहित पटना गए थे। इधर उनके घर चोरों ने सेंध लगा दी, बांका नगर के मल्लिकटोला में हुई इस चोरी ने इलाके में सनसनी फैला दी है।


चोरों ने रसोईघर की खिड़की काटकर परवेज अहमद के घर में प्रवेश किया और छह कमरों के दरवाजे व ताले तोड़ डाले। उन्होंने गोदरेज, अलमारी और बक्सों की तलाशी लेकर करीब पांच लाख रुपये मूल्य के गहने और नकदी लूट ली। चोरों ने घर के चौखट तक को नुकसान पहुंचाया है।


सुबह मोहल्ले वालों ने टूटे ताले देखकर परवेज को सूचना दी। पटना से लौटने पर उन्होंने घर की स्थिति देखकर हैरानी जताई। परवेज ने बताया कि चोरी गए सामान का सटीक आकलन उनकी पत्नी के लौटने के बाद ही हो सकेगा।


उन्होंने स्थानीय थाने में चोरी की शिकायत दर्ज करने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर चुकी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत है। उन्होंने लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।  


रिपोर्टर: सोनम