बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश
18-May-2025 09:57 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: पश्चिम चंपारण, बिहार के बगहा के रामनगर में एक अवैध नर्सिंग होम में इलाज के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत हो गई है। मृतका की पहचान सिगड़ी बहुअरी गांव निवासी संदीप राम की 25 वर्षीय पत्नी चिंता देवी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने नर्सिंग होम के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि फर्जी डॉक्टर ने लापरवाही बरती, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
मृतका के पिता सुरेश राम ने बताया कि डॉक्टर ने फोन कर चिंता देवी को इलाज के लिए बुलाया था। प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती करने के बाद उन्हें बहला-फुसलाकर रखा गया। जब परिजनों ने स्थिति देखने की जिद की, तो पता चला कि जच्चा और बच्चा दोनों की मौत हो चुकी है। इसके बाद फर्जी डॉक्टर और अस्पताल कर्मी मौके से फरार हो गए। यह नर्सिंग होम राज शिव मंदिर के पास अर्जुन नगर मुहल्ले में चल रहा था।
रामनगर पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बगहा भेज दिया। थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि फर्जी चिकित्सक की जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने दोषी डॉक्टर और नर्सिंग होम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
दीपक राज की रिपोर्ट