“नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस
15-Mar-2025 09:00 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Crime News: बिहार के अररिया में तीन दिन पहले वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान एक सहायक अवर निरीक्षक की हत्या कर दी गई थी। अब मुंगेर में एक ASI का मर्डर कर दिया गया है। घटना मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नन्दलालपुर गांव की है। मृतक की पहचान ASI संतोष कुमार के रूप में हुई। वह मुफ्फसिल थाने में पिछले एक साल तैनात थे। वह भभुआ के रहने वाले थे।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात आठ बजे सूचना मिली कि आईटीसी नंदलालपुर के पास दो पक्ष आपस में किसी बात को लेकर मारपीट कर रहे हैं। इसी सूचना पर ASI संतोष कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये और झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान एक पक्ष ने तेज धार हथियार से हमला कर दिया। ASI जब तक संभल पाते तब तक कई बार उनके सिर पर वार किया गया। इसके बाद वह बेहोश होकर गिर गए।
आननफानन में सहयोगी पुलिसकर्मियों ने संतोष कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। पटना ले जाते वक्त संतोष कुमार ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद ने बताया कि मुफस्सिल थाना की डायल 112 पर सूचना आई कि नंदलालपुरा गांव में दो परिवारों के बीच मारपीट हो रही है। इसी मामले को सुलझाने के लिए एसआई संतोष कुमार पुलिस के साथ गए थे। विवाद को सुलझाने के दौरान एक पक्ष ने एक शख्स ने तेज धार हथियार से उनके सर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में पटना ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।