Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
02-Oct-2025 09:36 AM
By First Bihar
Bihar Crime News: दुर्गा पूजा के उमंग के बीच अररिया जिले में कल एक ऐसी घटना हुई जिसने लोगों के बीच हड़कंप मचा दिया है। भरगामा प्रखंड के रघुनाथपुर छोटी नहर जिलेबिया मोड़ के पास बुधवार देर रात नाच देखने जा रहे एक युवक से छिनतई की कोशिश कुछ बदमाशों ने की।
जब युवक ने इस चीज का विरोध किया तो बाइक सवार उन 5-6 बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीयां चला दी। गोली पीड़ित के पेट के नीचे लगी और फंस गई। घायल युवक की पहचान मो. सलाम के रूप में हुई है, वह रघुनाथपुर का निवासी है। पिता मो. नसरुद्दीन ने बताया कि साढ़े नौ बजे के आसपास यह हादसा हुआ है और बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।
मो. सलाम ने बताया कि वे सेमापुर में चल रहे प्रोग्राम का मजा लेने जा रहे थे। तभी बाइक पर सवार बदमाशों ने उनका वाहन रोका और मोबाइल व बाइक छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर भागने लगे तो पीछे से एक बदमाश ने पिस्टल निकालकर गोली मार दी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
फिर आनन-फानन में राहगीरों ने सलाम को तुरंत भरगामा अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें फिर सदर अस्पताल अररिया रेफर किया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर भेज दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि गोली निकालने के लिए ऑपरेशन जरूरी है।
इस घटना की सूचना मिलते ही भरगामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह साफ हुआ कि यह लूटपाट का प्रयास था, लेकिन बदमाशों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फरारों की तलाश में टीमें लगी हैं। दुर्गा पूजा के मेले में ऐसी घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोग सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। SP ने कहा कि दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।