‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर
15-Oct-2025 03:15 PM
By RAKESH KUMAR
Bihar Crime News: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपराधियों का तांडव जारी है। भोजपुर के आरा में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।
दरअसल, भोजपुर मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बखरिया गांव के समीप बुधवार को हथियारबंद अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोली लगने के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि जख्मी युवक बिहिया थाना क्षेत्र के झौआ गांव निवासी स्वर्गीय राजनाथ सिंह का 42 वर्षीय पुत्र विपुल कुमार सिंह है। वह पेशे से फील्ड वर्कर के रूप में कार्यरत है।
जानकारी के अनुसार, विपुल किसी कार्य से बखरिया गांव के रास्ते से गुजर रहा था और आरा आ रहा था, तभी पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली उसके शरीर में लग गई, जिससे वह सड़क किनारे गिर गया। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। फिलहाल मामले के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुटी है।