सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
29-Apr-2025 08:44 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर से क्राइम की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 5 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या की गई है। बच्चे के गर्दन, दोनों हाथ और दोनों पैरों को तोड़ दिया गया था। सोमवार को उसका शव घर से पांच सौ मीटर दूर जनेरा के खेत में मिला। शव को कुत्ते नोंच रहे थे। बदबू आने पर लोगों ने ग्रामीणों को सूचना दी।
दरअसल, औराई के सरहंचिया गांव में 23 अप्रैल की रात भोज खाने गए पांच साल के अमन कुमार को अगवा कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। पहले उसकी गर्दन तोड़ी गयी फिर दोनों हाथ और दोनों पैरों को तोड़ दिया गया था। सोमवार को उसका शव घर से पांच सौ मीटर दूर जनेरा के खेत में मिला। मासूम का शव इस हालत में मिलने से पूरे गांव के लोगों में गुस्सा है। मासूम अमन की गर्दन, दोनों हाथ और दोनों पैर को तोड़ दिया गया था। करीब 11:00 बजे शव को कुत्ते नोंच रहे थे तो पास से गुजर रहे लोग बदबू आने पर वहां जाकर देखे तो स्तब्ध रह गये।
मौके पर पहुंचे अमन के माता-पिता ने बच्चे के कपड़े से उसकी पहचान की। वहीं स्थानीय लोग तेजाब से भी जलाने की आशंका जता रहे हैं। शव का सिर्फ कंकाल ही बचा हुआ था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित किशोर सहनी को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि, 24 अप्रैल को बच्चे के अपहरण का केस दर्ज कराया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।