ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर

jehanabad news: दसवीं के छात्र पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में PMCH रेफर

जहानाबाद में दूसरे स्कूल के छात्र ने दसवीं कक्षा के स्टूडेंट को चाकू मार दिया। गंभीर हालत में पहले सदर अस्पताल ले जाया गया जहां के डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए PMCH रेफर कर दिया।

BIHAR POLICE

25-Jan-2025 04:59 PM

By AJIT

JEHANABAD NEWS: जहानाबाद स्थित द विंग फाउंडेशन स्कूल के दसवीं के छात्र पर चाकू से उसके गर्दन पर हमला किया गया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जहानाबाद सदर अस्पताल ले गये जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। 


इस घटना की जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल में एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह और नगर थानाध्यक्ष पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। घटना के संबंध में द बिंग फाउंडेशन स्कूल के निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि घायल युवक उनके स्कूल में दसवीं का छात्र है और जो जिस बच्चे ने चाकू से हमला किया वो दूसरे स्कूल शांति कुंज का छात्र है। 


जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया है। इस घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है जिसे पता लगाया जा रहा है। फिलहाल छात्र की स्थिति नाजुक बनी हुई है जिसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। इस बात की जानकारी मिलते ही घायल बच्चे के परिजन अस्पताल पहुंचे जहां बच्चे की हालत देखकर उनके आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। फिलहाल बच्चे को लेकर परिजन पटना के लिए रवाना हो गये है। पटना के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएम के इमरजेंसी वार्ड में छात्र को भर्ती कराया जाएगा।