खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
27-Jul-2025 11:22 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के नवादा जिले में एक बार फिर अपराधियों का तांडव देखने को मिला है। हिसुआ बाजार स्थित दरबार चौक के पास शनिवार रात करीब 9 बजे बाइक सवार अपराधियों ने दो व्यवसायी भाइयों पर हमला कर दिया। पहले तो उनके साथ मारपीट की गई और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस हमले में दोनों भाई घायल हो गए।
घायलों की पहचान हिसुआ दरबार निवासी स्व. आनंद प्रकाश लाल के बेटे नीरज प्रकाश लाल और उनके भाई नवीन कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि एक गोली नीरज के सिर को छूते हुए निकल गई। गोलीबारी के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 6 राउंड गोलियां चलाई गईं। इस वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अपराधी बेखौफ होकर खुलेआम फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।
घायल नीरज प्रकाश लाल ने बताया कि घटना के समय वह अपने घर में बने ऑफिस को बंद कर बरामदे से होते हुए घर जा रहे थे। तभी दो अपाचे बाइक पर सवार छह युवक उनकी दुकान पर पहुंचे और दो स्वीच की मांग की। जब नीरज ने उनसे पूछा कि किस प्रकार का स्वीच चाहिए, तो वे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके और किसी भी प्रकार का स्वीच देने की जिद करने लगे। महज दो स्वीच लेने के लिए छह युवकों के आने पर नीरज को शक हुआ।
उन्होंने युवकों से कहा कि व्यापार का समय समाप्त हो गया है, दुकान बंद हो चुकी है, और अगली सुबह आने को कहा। इस पर युवकों ने बहस शुरू कर दी और एक ने हेलमेट से उनके चेहरे पर हमला कर दिया। तभी एक अन्य युवक ने पिस्टल निकाल ली और फायरिंग शुरू कर दी। गोली सिर को छूते हुए निकल गई, जिससे नीरज घायल हो गए।
गोली की आवाज सुनकर उनका भाई नवीन कुमार मौके पर पहुंचे, जिनके साथ भी अपराधियों ने मारपीट की और फिर सभी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से दो खोखा, दो पिलेट, एक जिंदा कारतूस और ऑटोमेटिक सेमी पिस्टल बरामद किया गया है। अपराधियों की पहचान की जा रही है उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।