lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN!
02-Feb-2026 07:29 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। शहर के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मरीन ड्राइव के समीप स्थित अंबेडकर नगर में एक कलयुगी बड़े भाई ने मामूली विवाद में अपने ही सगे छोटे भाई की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा और सनसनी फैल गई है।
मृतक की पहचान मनीष मंडल के रूप में हुई है। मनीष बैंक रोड स्थित एक चप्पल की दुकान में काम करता था और अपने परिवार का मुख्य आर्थिक आधार था। दो साल पहले पिता के निधन के बाद घर की पूरी जिम्मेदारी मनीष के कंधों पर ही थी। वह अपनी मां निर्मला देवी का इकलौता सहारा बना हुआ था। वहीं, आरोपी बड़ा भाई शंकर मंडल कोई काम-काज नहीं करता था और वह नशे का आदी बताया जा रहा है।
घटना के संबंध में नगर डीएसपी सुरेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह मोबाइल को लेकर हुआ मामूली विवाद सामने आया है। बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। इसी दौरान आक्रोश में आकर शंकर मंडल ने मनीष पर घातक हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरपुर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बड़े भाई शंकर मंडल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है।
पिता की मृत्यु के बाद दो बेटों के सहारे जीवन काट रही निर्मला देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा और दूसरा सलाखों के पीछे है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। नगर डीएसपी ने आश्वस्त किया है कि मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है और दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।