Rajya Sabha Election : इन 11 सीटों पर फंसा पेंच, बिहार-हरियाणा-ओडिशा में कड़ा मुकाबला; 16 मार्च को होगा सियासी मुकाबला बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें
08-Oct-2025 07:21 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीवान पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए जिले के कुख्यात अयूब खान और रईस खान के ठिकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने इनके ठिकानों से एके 47 समेत कई हथियार को बरामद किया है। अयूब खान और रईस खान चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) में शामिल हुए थे। ऐसी चर्चा है कि खान ब्रदर्स विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।
दरअसल, बिहार के सीवान जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने कुख्यात अपराधी रईस खान गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एके-47 राइफल सहित कई अवैध हथियार बरामद किए हैं। इस दौरान तीन अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
सीवान के पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि 52 आपराधिक मामलों में आरोपी रईस खान और अयूब खान के संगठन के सदस्य—अब्दुल कलाम आजाद, बाबू अली और समीना खातून किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं और अपने घरों में भारी मात्रा में अवैध हथियार छिपाकर रखे हैं।
गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसने सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में छापेमारी की। अब्दुल कलाम आजाद के घर से एक एके-47 असॉल्ट राइफल, एक देसी कट्टा और भारी मात्रा में गोलियां बरामद की गईं।
एसपी ने बताया कि बाबू अली के घर से एक कारबाइन और गोलियां मिलीं। समीना खातून के घर से दो नाली बंदूक और गोलियां जब्त की गईं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि इससे पहले इसी वर्ष सितंबर में भी खान ब्रदर्स के कई ठिकानों पर छापेमारी की गई थी, जिसमें एके-47 समेत कई आधुनिक हथियार बरामद हुए थे। उस कार्रवाई में रईस खान, आफताब आलम, मुन्ना मियां और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था।
