ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, डायल 112 के ड्राइवर...

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, डायल 112 के ड्राइवर को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में डायल 112 वैन के ड्राइवर उमेश पांडेय को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। उमेश की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

15-Aug-2025 08:54 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बैखौफ हो चुके बदमाश किसी को भी गोली मारने में परहेज नहीं कर रहे हैं। ताजा घटना गोपालगंज से सामने आई है, जहां अपराधियों ने डायल 112 पुलिस वैन के ड्राइवर को सरेआम गोली मार दी। घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के चमनपुरा गांव की है।


घायल चालक की पहचान विशंभरपुर थाना में पदस्थापित उमेश पांडेय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर शाम उमेश पांडेय किसी निजी कार्य से अपने गांव के पास मौजूद थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगते ही घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। 


आसपास मौजूद लोग और परिजन आनन-फानन में उमेश पांडेय को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उनकी स्थिति को गंभीर बताया और बेहतर इलाज के लिए तत्काल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल उमेश पांडेय का इलाज गोरखपुर में चल रहा है, जहां उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। इस वारदात के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। 


बैकुंठपुर और विशंभरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस अपराधियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है और वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे और जैसे ही उमेश पांडेय वहां पहुंचे, उन्होंने गोलियां चला दीं।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज