ब्रेकिंग न्यूज़

गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार गयाजी में बालू खनन से गांवों पर बढ़ा खतरा, बाढ़ की आशंका से सहमे ग्रामीण; सरकार से लगाई गुहार IIT बाबा का नया अवतार… गुपचुप शादी के बाद पत्नी संग किया बड़ा खुलासा, अब मिलकर करेंगे ये खास काम! पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 30 हजार बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम सासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया

Home / crime / बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने...

बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव

Bihar Crime News: भागलपुर के बाखरपुर थाना क्षेत्र में खेत से लड़की का दफनाया हुआ शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने जेसीबी से खुदाई कर शव को बाहर निकाला है. फिलहाल मृतका की पहचान की कोशिश जारी है.

06-Apr-2026 02:38 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बदमाशों ने एक लड़की की हत्या करने के बाद उसके शव को खेत में दफना दिया। गांव वालों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से जमीन की खुदाई कर शव को बरामद कर लिया।


दरअसल, बाखरपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बाखरपुर थाना पुलिस ने सोनू टोला गांव से करीब 500 मीटर उत्तर स्थित एक खेत में दफनाया हुआ शव बरामद किया है। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने खेत में कुछ संदिग्ध दबा होने की सूचना पुलिस को दी थी। 


सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर अरुण कुमार और थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार राम दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई करवाई गई, जिसमें जमीन के अंदर से एक शव बरामद हुआ। प्राथमिक जांच में शव किसी महिला या लड़की का बताया जा रहा है, हालांकि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।


घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम भी देर शाम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर, शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जिससे इलाके में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है और शव की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।