ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : विधान परिषद में राबड़ी ने खोला कानून व्यवस्था का पोल तो नीरज कुमार में कहा -72 FIR वाला भी शरीफ कैसे यह आज मालूम चला Bihar Assembly : 'विजय सिन्हा के साथ कॉलेज में हुई थी रैगिंग...', विधानसभा में ब्राह्मण शब्द को लेकर जमकर हुआ हंगामा; डिप्टी सीएम ने बताया लालू राबड़ी शासन काल का सच Bihar Health Department : भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, अफसरों को अस्पताल जांच का दिया निर्देश; पढ़िए क्या है पूरा मामला Bihar Politics : ‘फोटो खींचकर बदनाम करते हैं विरोधी’ – उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर BJP विधायक ने खुद की सरकार को घेरा, जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब 'IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी ...', विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा -सही -सही बताइए फोनवा पर क्या बोलते हैं Bihar Assembly : बिहार के सभी सदर अस्पतालों का होगा कायाकल्प, विधानसभा में मंत्री ने कर दिया एलान, अब मरीजों को नहीं लगाना होगा शहरों का चक्कर SVU Raid: SVU की रेड में नालंदा की DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद Tejashwi Yadav : तेजस्वी यादव का नीतीश-भाजपा सरकार पर हमला, कहा - बिहार की बेटियों के काल बनी यह सरकार, 10वीं की परीक्षा में गेट बंद होने को लेकर पूछे तीखे सवाल Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 14वां दिन की कार्यवाही शुरू, आरक्षण बढ़ाने और कानून-व्यवस्था पर हंगामे के आसार Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 14वां दिन, आरक्षण और कानून-व्यवस्था पर हंगामे के आसार

Bihar Crime News: बिहार पुलिस को खुली चुनौती, बेखौफ बदमाशों ने BJP नेता को दिनदहाड़े मारी गोली

Bihar Crime News: खगड़िया के विशनपुर मोड़ पर अज्ञात बदमाशों ने बीजेपी नेता दिलीप सिंह को दिनदहाड़े गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News

28-Nov-2025 03:59 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बड़ी खबर बिहार के खगड़िया जिले से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक बीजेपी नेता को दिनदहाड़े गोली मार दी। गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। अपराधियों की गोली से घायल बीजेपी नेता को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना गंगौर सहायक थाना इलाके के विशनपुर मोड़ की है।


जानकारी के मुताबिक, बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार को दिन दहाड़े बीजेपी के स्थानीय नेता दिलीप सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया है। जख्मी बीजेपी नेता को आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए हॉयर सेंटर भेज दिया है।


परिजनों की मानें तो दिलीप सिंह विशनपुर से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लाभगांव जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में बेखौफ बदमाशों ने उनपर गोली चला दी। एक गोली दिलीप सिंह के सीने में लगी है। इधर घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

रिपोर्ट- अनिश कुमार, खगड़िया