ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक

Bihar Crime News: निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसघोर सीओ और डाटा एंट्री ऑपरेटर, दो लाख रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए

Bihar Crime News: बेगूसराय में निगरानी विभाग की टीम ने घूस लेते हुए सीओ और डाटा एंट्री ऑपरेटर को रंगेहाथ दो लाख की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

Bihar Crime News

09-Sep-2025 02:41 PM

By HARERAM DAS

Bihar Crime News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार हो रहे एक्शन के बावजूद भ्रष्ट सरकारी अधिकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर सीओ और डाटा  एंट्रीऑपरेटर को दो लाख रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी के इस एक्शन से हड़कंप मच गया है।


दरअसल, निगरानी विभाग को शिकायत मिली थी कि डंडारी ब्लॉक में तैनात सीओ राजीव कुमार और वहां का डाटा एंट्री ऑपरेटर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और लोगों से काम करने के बदले मोटी रकम वसूल रहे हैं। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद निगरानी विभाग की टीम मंगलवार को बेगूसराय पहुंची।


निगरानी की टीम ने डंडारी ब्लॉक में जाल बिछाया और जैसे ही सीओ राजीव कुमार और डाटा एंट्री ऑपरेटर कुंदन कुमार घूस के रूप में दो लाख रुपए पीड़ित शख्स से ले रहे थे, तभी निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया और दोनों को रंगेहाथ धर दबोचा। पूछताछ के बाद दोनों को निगरानी की टीम अपने साथ ले गई है।


विजिलेंस डीएसपी अरुणोदय पाण्डेय ने बताया कि  डंडारी थाना क्षेत्र के बांक निवासी परिवादी विजय कुमार चौरसिया ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि जमाबंदी कार्य के नाम पर सीओ राजीव कुमार ने 3 लाख रिश्वत की मांग की जा रही है। सत्यापन के क्रम में 2 लाख की रिश्वत की पुष्टि हुई। 


इसके बाद निगरानी कांड संख्या 76/2025, 8 सितंबर को दर्ज की गई। छापेमारी के दौरान रिश्वत की रकम पहले डाटा ऑपरेटर कुंदन कुमार ने ली और फिर अंचल अधिकारी को सौंपी गई, जिसके बाद दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। फिलहाल निगरानी विभाग की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।