मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता
29-Mar-2025 12:24 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Board 10th Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया है। समस्तीपुर की साक्षी कुमारी, चंपारण की अंशु कुमारी और भोजपुर का रंजन कुमार मैट्रिक परीक्षा में फर्स्ट टॉपर बने हैं।
दरअसल, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 10वीं मैट्रिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के सभागार में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार में नतीजे घोषित किए हैं। इस मौके पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्षआनन्द किशोर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ भी मौजूद रहे।
बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में समस्तीपुर के जेपीएन हाई स्कूल, नरहन की छात्रा साक्षी कुमारी ने 97.80 फीसदी यानी 489 अंक हासिल कर पूरे बिहार में टॉप किया है। वहीं फर्स्ट ऑपर में शामिल दो और विद्यार्थियों में भारतीय इंटर कॉलेज, चंपारण कीू छात्रा अंशु कुमारी ने 97.80 यानी 489 अंक हासिल किया है वहीं भोजपुर के अगियांव स्थित हाई स्कूल अगियांव बाजार के छात्र रंजन वर्मा ने पूरे बिहार में टॉप किया है। तीनों विद्यार्थियों के समान अंक हैं।
मैट्रिक परीक्षा 2025 में टॉप टेन में कुल 123 स्टूडेंट शामिल हैं। इस बार मैट्रिक की परीक्षा में 15 लाख 58 हजार 77 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिसमें 8,05,392 छात्राएं और 7,52,685 छात्र शामिल थे। परीक्षा में 12,79,294 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल किया है। जिसमें 6,29,620 छात्र और 6,49,674 छात्राएं हैं। कुल 82.11 विद्यार्थी मैट्रिक की परीक्षा में पास हुए हैं।
स्टूडेंट्स https://www.matricresult2025.comऔर https://www.matricbiharboard.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। विद्यार्थी अपना रोल कोड और रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक कर सकेते हैं। बिहार बोर्ड इस साल भी सभी शिक्षा बोर्डों में सबसे पहले 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया है। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में टॉप 10 में शामिल होने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा।
पहला स्थान पाने वाले विद्यार्थी को 1 लाख की जगह अब 2 लाख रुपए दिए जाएंगे वहीं दूसरा स्थान पर आने वाले विद्यार्थी को 1.5 लाख रुपए जबकि तीसरा स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्रा को 1 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि सरकार की तरफ से दी जाएगी। वहीं चौथा से 10वां स्थान वाले छात्र-छात्रा को 20 हजार रुपए दिए जाएंगे।
बिहार बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थीं, जिसमें लगभग 15.85 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। यह परीक्षा बिहार के विभिन्न जिलों में आयोजित की गई, और परीक्षा के आयोजन में निष्पक्षता और सुव्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया था। बिहार बोर्ड ने इस बार भी विद्यार्थियों को बेहतर परीक्षा अनुभव प्रदान करने के लिए कई कदम उठाए थे।


