ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Arrah crime news: 5वीं की छात्रा के साथ 60 साल के बुजुर्ग ने...

Arrah crime news: 5वीं की छात्रा के साथ 60 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, स्कूल में झंडा फहराकर घर लौट रही थी 10 साल की बच्ची

Arrah crime news: मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना भोजपुर के आरा में सामने आई है। जहां पोती के उम्र की बच्ची के साथ 60 साल के वहसी दरींदे ने गंदा काम किया। स्कूल में झंडा फहराकर 10 साल की छात्रा घर लौट रही थी। तभी गोद में उठाकर उसे घर ले गया।

26-Jan-2025 05:01 PM

By First Bihar

arrah crime news: 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन स्कूल में झंडा फहराने के बाद घर लौट रही 5वीं कक्षा की 10 साल की छात्रा के साथ गांव के 60 साल के बुजुर्ग द्वारा रेप किये जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वही पीड़िता को मेडिकल के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया है।


पीड़िता की मां ने आरोपी को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि इसी तरह की घटनाएं होती रही तो बच्चियां पढ़ने के लिए स्कूल कैसे जाएंगी? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं कि बेटियों को पढ़ाईए और आगे बढ़ाईए लेकिन जब बेटियों स्कूल जाती है तब उसके साथ वहसी दरींदे गंदा काम करते हैं। ऐसे लोगों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि 26 जनवरी दिन रविवार को 5वीं कक्षा की 10 साल की छात्रा झंडा फहराने के लिए स्कूल गई हुई थी। स्कूल में झंडोत्तोलन के बाद वो अपने घर लौट रही थी कि तभी सुनसान जगह पर उसे 60 साल के बुजुर्ग अजय सिंह ने पकड़ लिया। उसे जबरन उठाकर अपने घर ले गया। जहां हाथ बांधकर और मुंह में टेप साटकर बच्ची के साथ गंदा काम किया। बच्ची रोती-बिलखती रही लेकिन वहसी दरीदें के कान तक जूं नहीं रेंगी। 


अजय सिंह नशे में धुत था वो बच्ची को जान से मारने की धमकी देने लगा। किसी तरह वो उसके चंगुल से भागकर घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी अपनी मां को दी। घटना आरा के गीधा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता के परिजनों ने इस बात की सूचना लोकल पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। 


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही पीड़िता को मेडिकल के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा गया है। इस घटना से इलाके के लोग भी आक्रोशित हैं आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं। वही पीड़िता की मां का कहना है कि जब इस तरह की घटनाएं होंगी तब कैसे कोई अपनी बच्ची को पढ़ने के लिए स्कूल भेजेगा। उन्होंने आरोपी को फांसी की सजा दिये जाने की मांग की है। गिरफ्तार 60 साल के आरोपी अजय सिंह को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।