Bihar New Bridge : बख्तियारपुर-ताजपुर के बीच गंगा पर बन रहा 5.5 किमी लंबा नया पुल, इस महीने तक होगा तैयार सीवरेज चैंबर से अचानक बहने लगे 500-500 के नोट, लोगों में लूटने की मची होड़; पुलिस ने संभाला मोर्चा सीवरेज चैंबर से अचानक बहने लगे 500-500 के नोट, लोगों में लूटने की मची होड़; पुलिस ने संभाला मोर्चा NCERT के इस कक्षा की किताब पर फिर विवाद, सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, जानें पूरा मामला Bihar Liquor Ban : 'बिहार में कहीं नहीं है शराबबंदी...', JDU सांसद का बड़ा बयान, बोले- पॉलिसी प्रैक्टिकल नहीं, हटे तो बेहतर... Bihar Bhumi: बिहार में जमीन माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, अंचल कार्यालयों में पारदर्शिता और दलालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश Bihar Bhumi: बिहार में जमीन माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, अंचल कार्यालयों में पारदर्शिता और दलालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश शादी के बाद रश्मिका-विजय का खास जश्न: बिहार समेत देशभर के 21 शहरों में बंटेगी मिठाई, इन 16 मंदिरों में करेंगे अन्नदान शादी के बाद रश्मिका-विजय का खास जश्न: बिहार समेत देशभर के 21 शहरों में बंटेगी मिठाई, इन 16 मंदिरों में करेंगे अन्नदान Bihar liquor : शराब पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, दो अधिकारी घायल; ईंटों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे अंग्रेजी शराब
01-Mar-2026 10:11 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के बेतिया जिला में स्थित नौतन थाना क्षेत्र के एक गांव में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित युवक ने थाने पहुंचकर लिखित आवेदन दिया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार खड्डा कुजलही गांव निवासी शेख नन्हे ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वे पेशे से किसान हैं और खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बुधवार को वे सुदामा नगर गांव से 2,800 रुपये में एक बछड़ा खरीदकर अपने घर लौट रहे थे।
इसी दौरान पांडेय टोला मल्लाह टोली के पश्चिम रोड पर पांडेय टोला गांव के दो लोगों ने उन्हें रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि दोनों ने उन्हें कसाई समझ लिया और बिना किसी पुष्टि के उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि विकास दूबे और राजकुमार खरवार नामक व्यक्तियों ने उनके साथ हाथापाई की, गाली-गलौज की और उनसे बछड़ा के साथ करीब दो हजार रुपये भी छीन लिए। इतना ही नहीं, उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।
घटना के समय वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। कई लोगों ने इस घटना को गलत बताते हुए कहा कि बिना जांच-पड़ताल के किसी के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए।
वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित शेख नन्हे नौतन थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है।
इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।