बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान
04-Mar-2025 10:11 PM
By First Bihar
BIHAR CRIME: बेतिया से बड़ी खबर आ रही है जहां इंटर के छात्र की हत्या चाकू गोदकर कर दी गयी है। अज्ञात अपराधियों ने चाकू से गोद कर छात्र को मौत के घात उतार दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
बेतिया में एक छात्र को कतिपय युवकों ने चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्वी करगहिया स्थित आरडी लाइब्रेरी के समीप की है। वही मृतक की पहचान पूर्वी करगहिया गांव निवासी राजकिशोर दास के 17 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु कुमार के रूप में की गई है।
घटनास्थल की सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के भाई प्रियांशु कुमार ने बताया कि उसके भाई अपने घर को जा रहा था। इसी दौरान आरडी लाइब्रेरी के पास कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और मारपीट करने लगे। वही उसका भाई दिव्यांशु कुमार ने उसे फोन किया और कहा कि भैया मुझे कुछ लोग घेर लिए हैं और मारपीट करने कर रहे हैं।
जब वह घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि उसके भाई को कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। वही एक युवक ने उसके भाई के पीठ में चाकू गोद रहा था, और चाकू उसके भाई के सिने को पार कर गई। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर आरडी लाइब्रेरी के संचालक ओम, सुजित सहित कुछ अन्य लोग भी थे जो आरडी लाइब्रेरी मे रहते है।
घटना के बाद सभी लोग फरार गए। उन्होंने बताया कि मृतक इंटर की पढ़ाई करता था। हालांकि घटना के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल सका है।पुलिस तफ्तीश करने मे जुटी हुई है।वही मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिराम सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया भेज दिया गया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।जल्द ही मामलें का खुलासा कर लिया जाएगा।
बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट