वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेल वैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा IIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेश प्रेमिका से बियाह नहीं होने पर प्रेमी बन गया शोले का वीरू, मोबाइल टावर पर चढ़कर बसंती से शादी की करने लगा जिद्द गर्ल फ्रेंड को बाइक सिखाना पड़ गया महंगा: 70 के स्पीड में प्रेमिका ने ट्रक को ठोका, बाल-बाल बची दोनों की जान मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला
30-Sep-2020 02:49 PM
BHOPAL: मध्य प्रदेश में स्पेशल डीजी के पद से पुरुषोत्तम शर्मा को हटाने के बाद सरकार ने उनको सस्पेंड कर दिया है. शर्मा महिला मित्र के साथ कमरे में पकड़े गए थे. इसके अलावे पत्नी के साथ मारपीट करने का वीडियो भी उनका वायरल हुआ था. जिसके बाद अब शर्मा ने सरकार को सफाई दी है.
पुरुष प्रताड़ना का है केस
पुरुषोत्तम शर्मा ने सफाई देते हुए गृह विभाग को अपना जवाब दिया है. जवाब में बताया है कि उनको ही प्रताड़ित किया जा रहा था. यह केस महिला को प्रताड़ित करने का, नहीं बल्कि ये पुरुष प्रताड़ना का केस बनता है. लेकिन यह जवाब सरकार को सही नहीं लगा और उसके बाद सस्पेंड कर दिया.
पत्नी कर रही ब्लैकमेल
पुरुषोत्तम शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी कई सालों से प्रताड़ित और उनको ब्लैकमेल कर रही है. उसने प्लानिंग के तहत उनका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया है. पत्नी डिमांड पूरी नहीं होने पर केस दर्ज करने की पहले ही धमकी दे रही थी. वह एक करोड़ रुपए और आधी सैलरी और आधी पेंशन के साथ कई जगहों पर घर की डिमांड कर रही थी. जिसे पूरा नहीं करने पर वह ब्लैकमेल कर रही है.
महिला एंकर के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग
आईपीएस अधिकारी की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उनके पति का एक चैनल में काम करने वाली महिला एंकर के साथ कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है. वह चुपके से मिलने के लिए उसके घर आ जाते हैं. इसके अलावे वह कुछ दिन पहले ही महिला एंकर को लेकर हैदराबाद गए थे. आईपीएस अधिकारी की पत्नी ने पति के महिला मित्र से कई घरों का वीडियो बनाया. इस दौरान उसने बेड रुम का भी वीडियो बनाया. महिला एंकर को फटकार भी लगाई है. लेकिन महिला एंकर ने इस तरह के किसी भी गलत संबंधों के आरोपों को गलत बताया है.
महिला एंकर ने आईपीएस अधिकारी की पत्नी ने दर्ज कराया एफआईआर
महिला एंकर ने आईपीएस अधिकारी की पत्नी और बेटे पर केस दर्ज कराया है और बदनाम करने का आरोप लगाया है. महिला एंकर ने कहा कि मीडिया में होने के कारण कई अधिकारियों के साथ मुलाकात होती रहती है. लेकिन उनके साथ मेरे कोई गलत संबंध नहीं है. मेरा 11 साल का बेटा है. गलत आरोप लगाने के कारण मेरी नौकरी खतरे में है. दोनों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है. जिससे मेरी बदनामी हो रही है.
गुस्से में अधिकारी ने पत्नी को पीटा
रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद आईपीएस अधिकारी ने पत्नी को घर में जमकर पिटाई कर दी. इसका वीडियो बेटा ने बनाकर अधिकारियों को दे दिया. जिसके बाद आईपीएस अधिकारी पर गाज गिर गई है. उनको नौकरी से हटा दिया गया है. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.