ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका

Bihar Crime News: भोजपुर के सोहरा गांव में झोपड़ी में सो रहे 22 वर्षीय चन्द्र शेखर चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में घटना पुराने विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया और जांच तेज कर दी है।

14-Mar-2026 04:32 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: भोजपुर के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में शनिवार को एक युवक की झोपड़ी में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय चन्द्र शेखर चौधरी के रूप में हुई है, जो सोहरा गांव निवासी प्रभू चौधरी के पुत्र थे। घटना के बाद गांव में दहशत और तनाव का माहौल फैल गया।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बताया जाता है कि अज्ञात हमलावर झोपड़ी में सो रहे चन्द्र शेखर चौधरी पर गोली चला कर फरार हो गए। गोली उनके बाएं कान के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और गिर पड़े।


सदर एसडीपीओ टू रंजीत सिंह समेत कई अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि घटना के पीछे पुराने विवाद की भूमिका हो सकती है। दो दिन पहले गांव के बच्चों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसमें मृतक बीच-बचाव कर रहे थे और उनके वाद-विवाद भी हुए थे।


पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है। साथ ही अन्य संभावित आरोपितों की तलाश भी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले का खुलासा जल्द ही किया जाएगा और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच जारी है।