शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल स्टेज पर डांस कर रही डांसर को भोजपुरी गायक ने मंच से नीचे फेंका, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, 4.48 लाख अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई मुजफ्फरपुर में JDU नेता के भाई से लूटपाट, विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली, बाल-बाल बचे व्यवसायी Bihar Police : बिहार एसटीएफ ने किया एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी धीरज सिंह को लगी गोली; कई मामलों में था आरोपी अमित शाह के सीमांचल दौरे का असर: नो मेंस लैंड से हटाया गया अतिक्रमण, घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन का प्लान तैयार
16-Mar-2026 12:09 PM
By RAKESH KUMAR
Bihar Crime News: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनाही गांव में इंटर के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के बनाही गांव निवासी राजीव पांडेय के पुत्र सुमित पांडेय के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि उसके पिता गुजरात के सूरत में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं।
परिजनों के अनुसार युवक को देर रात घर से बुलाकर गोली मारी गई है। मृतक के बाबा ने बताया कि सुमित कल ही गुजरात के सूरत से अपने पिता के पास से घर आया था और रात में उनके बगल में ही सोया हुआ था। लेकिन वह कब उठकर बाहर चला गया, इसका उन्हें आभास नहीं हुआ।
वहीं मृतक के बड़े भाई ने बताया कि सुमित इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहा था और दोनों भाई अपनी मां के साथ गांव में ही रहते थे। उन्होंने बताया कि सुमित कल शाम घर आया था। इसके बाद रात में वह कब घर से बाहर निकला, इसकी जानकारी परिवार को नहीं हो सकी। सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि सड़क किनारे उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
इधर, शाहपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया मामला गोली मारकर हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई।