ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Bihar में अपराधियों का तांडव: 48 घंटा के भीतर 7 लोगों को मारी...

Bihar में अपराधियों का तांडव: 48 घंटा के भीतर 7 लोगों को मारी गोली, तीन की हत्या से सनसनी, कहां है सुशासन की पुलिस?

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर में अपराधी बेखौफ हो गए हैं और बात-बात पर लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। जिले में पिछले 48 घंटा के भीतर बदमाशों ने सात लोगों को गोली मार दी, जिसमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

30-Jan-2025 07:28 PM

By RAKESH KUMAR

Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी सरेआम तांडव मचा रहे हैं। भोजपुर में पिछले 48 घंटे के भीतर बदमाशों ने तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि गोली लगने से 4 अन्य लोग जीवन और मौत के बीच जूझ रहे हैं। ऐसे में जिले के लोग सवाल उठा रहे हैं कि अपराधियों पर नकेल कसने का दावा करने वाली सुशासन की पुलिस आखिर कहां है?


दरअसल, पिछले 48 घंटा के भीतर भोजपुर जिले में घटित हत्या की तीन बड़ी वारदातों से पुलिस महकने में हड़कंप मच गया है। पहली घटना कोइलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोइलवर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 की है, जहां हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी। हत्या की घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना जैसे ही कोइलवर थाने को मिली थानाध्यक्ष और एसडीपीओ आरा 2 रंजित सिंह मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए। 


भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने बताया कि कोइलवर में आज दोपहर में एक युवक की हत्या कर दी गई है, और भाग रहे अपराधियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि यह घटना क्यों घटी यह पूरी तरह से अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं भोजपुर में लगातार घट रहे अपराधी घटना से भोजपुर पुलिस में खलबली मच गई है। दो दिन पूर्व जिले में कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के हेतमपुर में मोबाइल व्यवसाई सुमित सिंह की अपराधियों द्वारा दिन दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। जहां स्थानीय पुलिस और भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज के दबिश के बाद सुमित सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी मोहन शर्मा, सोनू शर्मा, और संजय शर्मा ने आरा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। 


वहीं बुधवार की देर रात हथियारबंद बदमाशों ने भोजपुर जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के नारायणपुर में 5 हजार के विवाद में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। जब तक भोजपुर पुलिस हसन बाजार थाना क्षेत्र के नारायणपुर हत्याकांड की गुत्थी सुलझा पाती तब तक आज दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने भोजपुर जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोइलवर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर पुलिस को फिर से चुनौती दे डाली है। भोजपुर जिले में 48 घंटे में बदमाशों ने कुल 7 लोगों को गोली मारी है। जिसमें 3 लोगों की मौत हो चुकी है।