Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार
25-Dec-2025 05:37 PM
By RAKESH KUMAR
Bihar Crime News: बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। ताजा घटना भोजपुर से सामने आई है, जहां बदमाशों ने गजराजगंज ओपी क्षेत्र अंतर्गत बामपाली बांध के पास एक बावर्ची को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
बदमाशों ने बावर्ची को चार गोली मारी है। गोलीबारी की घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जख्मी युवक की पहचान लखीसराय जिले के क्यूल थाना क्षेत्र के हरिजन कॉलोनी वृंदावन निवासी सूबेदार पासवान के 32 वर्षीय पुत्र राजू पासवान के रूप में की गई है। वह पेशे से बावर्ची है और होटल में काम करता है। वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर ओला मोहल्ले में किराए के मकान में रह रहा था।
घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही गजराजगंज ओपी इंचार्ज चंचल महथा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान व घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।