ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में सुरक्षित कौन? केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के...

Bihar Crime News: बिहार में सुरक्षित कौन? केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भांजे की गोली मारकर हत्या

20-Mar-2025 11:24 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्षी दल सरकार पर हमलावर बने हुए हैं। इसी बीच विपक्ष को बैठे बिठाए एक बड़ा मुद्दा हाथ लग गया है। भागलपुर में गुरुवार की सुबह केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के भाजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घठना नवगछिया के जगतपुर गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के दो भांजों जयजीत यादव और विकल यादव के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच गोलीबारी हुई है। गोलीबारी की इस घटना में गोली लगने से विकल यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जयजीत यादव गंभीर रूप से घायल है। नित्यानंद राय की बहन को भी गोली लगी है।


दोनों घायल मां-बेटे को इलाज के लिए भागलपुर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है, जहां जयजीत की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना को लेकर फिलहाल राज्यमंत्री नित्यानंद राय या उनके परिवार की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।