कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
11-Feb-2025 02:16 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के भागलपुर से अजब प्यार की गजब कहानी सामने आई है। यहां गाजियाबाद से आई लड़की ने एक युवक के घर पहुंचकर खूब हंगामा मचाया। लड़की युवक की शादी की बात सुनकर उसके घर पहुंच गई थी। दोनों के बीच फेसबुक के जरिए प्यार हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने और अब लड़की लड़के से शादी करने की जिद पर अड़ गई है।
दरअसल, गाजियाबाद की युवती को बिहार के लड़के से फेसबुक के जरिए दोस्ती हो गई। बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर क्या था मिलने की बेकरारी बढ़ी और दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। इसके बाद बिना शादी के ही दोनों सारी हदें पार कर गए। करीब तीन साल दोनों के बीच यह खेल चलता रहा। इसी बीच लड़का भागलपुर स्थित अपने घर पहुंचा, जहां दूसरी लड़की से उसकी शादी हो गई।
प्रेमी के धोखे से आहत लड़की गाजियाबाद से भागलपुर पहुंची और तेतरी पहुंचकर लड़के के घर पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। लड़की का आरोप था कि युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था और तीन सालों तक उसे झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। लड़की पहले से शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे भी हैं। लड़के के घर वालों ने लड़की को अपने घर में रखने से मना कर दिया जिसके बाद लड़की और लड़के के परिवार वालों के बीच खूब बहस हुई।
भारी हंगामा के बाद लड़की नवगछिया थाना पहुंची और पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई। मामला पुलिस मे पहुंचने के बाद पुलिस लड़की और लड़के को थाने ले आई और वहां दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने लड़की के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया है औऱ मामले की छानबीन में जुट गई है।