ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े युवक को मारी गोली...

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े युवक को मारी गोली

Bihar Crime News: बिहार के कैमूर में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. घटना भभुआ शहर में कैमूर स्तंभ के पास की है.

24-Jun-2025 11:25 AM

By RANJAN

Bihar Crime News: बिहार के कैमूर में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है। घटना भभुआ शहर में कैमूर स्तंभ के पास की है। घटना उस समय हुई जब अभिषेक कुमार, जो बाइक से अपने दोस्त के साथ घर लौट रहे थे, तभी अपाचे बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली बाएं हाथ में लगने के कारण अभिषेक जमीन पर गिर पड़े।


घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सदर अस्पताल भभुआ में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, अभिषेक कुमार बस स्टैंड पर किसी व्यक्ति को छोड़कर अपने मित्र रौशन कुमार के साथ घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में अभिषेक के हाथ में गोली लग गई, जबकि उनका मित्र बाल-बाल बच गया।


घटना के बाद पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, गोली मारने वाले युवक की पहचान रॉकी कुमार के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों के अपराध की वजह क्या थी, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।


घटना की जानकारी मिलते ही भभुआ थाना के एसआई आलोक कुमार पुलिस टीम के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और घायल व प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।


सदर अस्पताल भभुआ के चिकित्सक ने बताया कि अभिषेक को गोली बाएं हाथ में लगी है और गोलियों के अंश अंदर फंसे हुए हैं। स्थिति गंभीर नहीं लेकिन जटिल है, इसलिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।