ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

Bihar Crime News: फरार आरोपी के घर बैंड बाजा लेकर पहुंच गई पुलिस, घर पर चश्पाया इश्तेहार; मां-बेटी से की थी दुष्कर्म की कोशिश

Bihar Crime News: बेतिया के शिकारपुर थाना क्षेत्र में मां-बेटी से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी फरार हैं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बैंड बाजा के साथ आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पाया, कुर्की-जब्ती की तैयारी।

05-Jan-2026 11:49 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बेतिया के शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मां बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपितों के घर पर पुलिस ने इश्तेहार चस्पाया है। पुलिस के अनुसार, इस कांड के सभी अभियुक्त फरार चल रहे हैं। 


थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि राजपुर मदन गांव के मेराज अंसारी समेत अन्य के विरुद्ध न्यायालय से इश्तेहार चस्पाने का आदेश निर्गत था। कोर्ट के आदेश पर आरोपितों के घर पर इश्तेहार चस्पाने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अगर आरोपित अभी भी हाजिर नहीं होते है तो अगली कार्रवाई कुर्की जब्ती की होगी। 


दरअसल, 16 जून 2025 को शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई। जिसमें बताया कि 15 जून 2025 को उसकी 16 साल की पुत्री घर पर अकेली थी। दिन के 4 बजे राजपुर मदन निवासी मेराज अंसारी, नेशार अंसारी, भोला अंसारी, इम्तेयाज अंसारी और वृजेश राम उसके घर में घुस गये। 


उसकी नाबालिग पुत्री को मुंह दाब कर घर से उठा कर नहर के पास बांसवाडी में ले गए। वहां पहले से गुड्डू अंसारी, फजील अंसारी समेत पांच लोग मौजूद थे। सभी ने मिलकर उसकी पुत्री के कपड़े उतार दिए और दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगें। उसी समय नाबालिग की मां उधर से गुजर रही थी तो बच्ची की आवाज सुनकर चली गई। 


जब उसने अपनी पुत्री को बचाने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उसे भी दबोच लिया। मां बेटी दोनों के साथ दुष्कर्म का प्रयास आरोपितों द्वारा किया गया। शोर सुनकर पीड़ित नाबालिग के पिता और घर वाले भी पहुंचे। 


एफआईआर में पीड़ित के पिता ने बताया है कि सभी आरोपितों ने मिलकर उस वक्त उसके पुत्र,  उसकी पत्नी तथा उसको बूरी तरह से पीटकर अधमरा कर दिया। आसपास के लोगों के आने के बाद पूरे परिवार की जान बची। केस के अनुसंधानक राजेश कुमार ने बताया कि एफआईआर के बाद से सभी घर छोड़ कर फरार है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया