ब्रेकिंग न्यूज़

LPG संकट के बीच बड़ी राहत: होर्मुज के रास्ते भारत पहुंचे दो जहाज, लेकर आए इतने मीट्रिक टन गैस LPG संकट के बीच बड़ी राहत: होर्मुज के रास्ते भारत पहुंचे दो जहाज, लेकर आए इतने मीट्रिक टन गैस LPG की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, बेगूसराय में अवैध कारोबारी पर FIR दर्ज बिहार के इस जंक्शन का काम हुआ पूरा, जल्द मिलेगी वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी, जानिए कबतक होगी शुरू? राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती

Home / crime / Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत...

Bihar Crime News: नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या, पंचायती में बुलाकर मौत के घाट उतारा

Bihar Crime News: बेतिया के डमरापुर गांव में पंचायती के दौरान 17 वर्षीय नाबालिग झोटिल कुमार की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। मामले में आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है, मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

17-Mar-2026 09:26 AM

By FIRST BIHAR

Bihar Crime News: बेतिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के डमरापुर गांव में पंचायती के दौरान एक 17 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, 16 मार्च की सुबह करीब 7:30 बजे डमरापुर निवासी झोटिल कुमार (पिता – सेशमन राम) को पंचायत के लिए रामलखन चौक पर बुलाया गया था। आरोप है कि जैसे ही वह पंचायत स्थल पर पहुंचा, पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। 


गंभीर रूप से घायल झोटिल कुमार को आनन-फानन में इलाज के लिए नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना की जड़ रविवार रात गांव में आई बारात के दौरान आर्केस्ट्रा में हुए विवाद से जुड़ी है। उसी विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी, लेकिन यह पंचायत खूनी वारदात में बदल गई।


मृतक की मां माया देवी के फर्द बयान के आधार पर मानपुर थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है। मामले में पंचायत के मुखिया अमरेन्द्र यादव, सरपंच बीरबहादुर पासवान सहित सात अन्य लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों में शामिल सूरजबल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया