ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

Home / crime / Bihar Crime News: बिहार में वार्ड पार्षद ससुर की शर्मनाक करतूत, अश्लील वीडियो...

Bihar Crime News: बिहार में वार्ड पार्षद ससुर की शर्मनाक करतूत, अश्लील वीडियो दिखाकर बहू के साथ जबरन किया गंदा काम; थाने पहुंचा मामला

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया में एक वार्ड पार्षद की शर्मनाक करतूत सामने आई है. यहां एक वार्ड पार्षद ने अपनी बहू के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.

17-May-2025 03:26 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार के बेतिया से रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई हैं। नरकटियागंज नगर परिषद के वार्ड पार्षद पर गंभीर आरोप लगे हैं। चचेरी बहू ने वार्ड पार्षद ससुर के ऊपर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। अब पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।


दरअसल, नरकटियागंज नगर परिषद के वार्ड पार्षद सर्वेश वर्मा पर उनकी चचेरी बहू ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि कलयुगी ससुर ने बहू को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया हैं। वार्ड पार्षद ने अश्लील विडियो दिखाकर पीड़िता के साथ जबरन गंदा काम किया, जिससे महिला के पेट में पल रहे बच्चे की जान चली गई।


वार्ड पार्षद ससुर सर्वेश वर्मा ने बहू को धमकाया कि यदि उसने अपना मुंह खोला तो अंजाम बुरा होगा। आरोपी ने महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित महिल ने शिकारपुर थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई हैं। उसने बताया कि सर्वेश वर्मा ने वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल किया और फिर घटना को अंजाम दिया। 


पीड़िता ने अपने आवेदन में वार्ड पार्षद समेत तीन लोगों को आरोपित किया है। पीड़िता ने बताया कि करीब दो माह पहले वह किसी लड़के से वीडियो कॉल से बातचीत करती थी। उस लड़के ने उसके कुछ अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वार्ड पार्षद के हाथ वो वीडियो लग गया, जिसका उसने गलत फायदा उठाया और जबरन दुष्कर्म किया। 


इसके बाद फिर से 13 मई को दोपहर करीब 12 बजे पति के नहीं रहने पर वार्ड पार्षद घर में घुस गया और डरा धमकाकर संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। जिसका पीड़िता ने ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया। मामले में शिकारपुर थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि पीड़िता के शिकायत पर केस दर्ज कर मेडिकल हेतु बेतिया भेजा जा रहा हैं। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया