ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / crime / बेतिया में 20 साल के युवक का मर्डर, चाकूओं से गोद कर शव...

बेतिया में 20 साल के युवक का मर्डर, चाकूओं से गोद कर शव को बगीचे में फेंका

19-Mar-2021 08:22 AM

WEST CHAMPARAN : बिहार में अपराधियों में पुलिस का कोई डर नहीं है. सरकार और पुलिस के क्राइम कंट्रोल के दावे को ठेंगा दिखाते हुए अपराधी हर दिन बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे  हैं और पुलिस उन्हें रोकने में असफल हो जा रही है.

ताजा मामला बिहार के बेतिया के चनपटिया नगर के वार्ड संख्या 6 की है. जहां अपराधियों ने एक शख्स की चाकूओं से गोदकर हत्या कर दी और शव को बगीचे में फेंक दिया. 

मृतक युवक की पहचान शंकर प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार के रुप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अनिल खोमचे में सामान बेचने का काम करता था. 

अनिल के भाई ने बताया कि वह गुरुवार की शाम 5 बजे घर से बाहर गया था, लेकिन लौट कर वापस नहीं आया. शुक्रवार की सुबह किसी परिचत ने घर वालों को फोन कर उसकी हत्या की बात बताई. परिजन जब बगीचे में पहुंचे तो देखा कि अनिल का शव खून से सना हुआ है. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.