Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
17-May-2020 12:29 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARI : बेगूसराय में बीजेपी नेता की हत्या के बाद जमकर हंगामा हुआ है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सदर हॉस्पिटल में जमकर हंगामा मचाया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस दौरान हॉस्पिटल में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मारपीट की है। इसके बादआक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया है। एसपी कार्यालय के पास शव रखकर कर वे हंगामा कर रहे हैं। लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। मौके पर डीएसपी राजन सिन्हा सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर समझाने बुझाने की कोशिश में जुटी हुई हैं।वहीं पुलिस ने बताया है कि नगर निगम चुनाव में हुए विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

बीजेपी नेता की हत्या के बाद सैकड़ों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता बेगूसराय सदर अस्पताल में जमा हो गये।इस दौरान लोगों नेजमकर हंगामा किया। दरअसल लोगों का गुस्सा उस वक्त भड़क गया जब हॉस्पिटल में मौजूद कर्मी ने एक्सरे करने से इंकार कर दिया। इसी पर वहां मौजूद लोग भड़क गये और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ हाथापाई और मारपीट कर दी। इसके बाद वहां काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसके बाद शव के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय के पास शव रखकर हंगामा किया है।
मौके पर डीएसपी राजन सिन्हा सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर समझाने बुझाने की कोशिश में जुटी हुई हैं।वारदात के सिलसिले में डीएसपी राजन सिन्हा ने बताया कि 2016 में नगर निगम के चुनाव को लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं में पुलिस के खिलाफ आक्रोश भी है। अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

बता दें कि अपराधियों ने दिनदहाड़े भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री धीरज भारद्वाज की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यहीं नहीं धीरज के दो साथियों को भी अपराधियों ने गोली मार दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा गांव की है। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। इस गोलीबारी से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक युवक की पहचान कैथमा निवासी धीरज भारद्वाज के रूप में की गई है वहीं घायल युवक की पहचान अनिल कुमार एवं बिट्टू कुमार के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि मृतक धीरज भारद्वाज अपने सहयोगी अनिल कुमार के साथ खड़ा था उसी दरमियान अपराधियों ने दोनों को गोली मार दी फिर वहां से अपराधी भागने के दौरान रास्ते में ही बिट्टू को भी गोली मार दिया। गोली से तीनों घायल व्यक्ति को आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दरमियां धीरज भारद्वाज की मौत हो गई। वहीं बिट्टू एवं अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है।