ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग

Home / crime / Bihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल...

Bihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर

Bihar Crime News: बेगूसराय में घर के पास ही युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. 15 साल पहले युवक के पिता की भी ठीक इसी तरीके से हत्या कर दी गई थी. बढ़ते अपराध को लेकर लोग पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं.

06-Apr-2026 12:22 PM

By HARERAM DAS

Bihar Crime News: बिहार बेगूसराय जिले में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीती रात परिहारा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


मृतक की पहचान परिहारा थाना क्षेत्र निवासी राजेंद्र सहनी के 26 वर्षीय पुत्र बिरजू सहनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 15 वर्ष पहले उनके पिता राजेंद्र सहनी की भी अपराधियों ने हत्या कर दी थी। अब बेटे की हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां प्रक्रिया जारी है। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। परिजन और पुलिस दोनों ही इस मामले में कुछ भी ठोस बताने से बच रहे हैं।


पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि परिहारा थाना क्षेत्र बेगूसराय और खगड़िया की सीमा पर स्थित है, जहां बीती रात घर के पास टहल रहे युवक को ताबड़तोड़ गोली मार दी गई।


गौरतलब है कि पिछले डेढ़ महीने में जिले में प्रॉपर्टी डीलर और वॉलीबॉल खिलाड़ी समेत कई हाई-प्रोफाइल हत्याएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, अवैध हथियारों की बरामदगी के बावजूद अपराध पर नियंत्रण न होना भी गंभीर चिंता का विषय बन गया है।