lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप petrol price today : पेट्रोल-डीजल पर बड़ी राहत! एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, फिर भी क्यों नहीं घटे दाम? PAN और Aadhaar में नाम अलग है? 1 अप्रैल के बाद हो सकती है बड़ी परेशानी—तुरंत करें अपडेट वरना बंद हो सकता है आपका PAN!
01-Feb-2026 08:59 PM
By HARERAM DAS
Bihar Crime News: बेगूसराय में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला तेयाय थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृत महिला की पहचान तेयाय थाना क्षेत्र के रघुनंदनपुर गांव निवासी चंदन कुमार चौधरी की पत्नी सुमन कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार सुमन कुमारी अपने पति और छोटी पुत्री के साथ किसी रिश्तेदार के यहां आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में शौच लगने पर वह पास के खेत की ओर चली गईं।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और महिला को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगते ही सुमन कुमारी जमीन पर गिर पड़ीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर महिला के पति और पुत्री घटनास्थल की ओर दौड़े, जहां उन्होंने सुमन कुमारी को खून से लथपथ हालत में पड़ा पाया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए।
सूचना मिलने पर तेयाय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने आसपास के इलाकों में छानबीन शुरू कर दी है। मृतका की बेटी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बाइक सवार दो लोगों ने उसकी मां को गोली मार दी। हालांकि हत्या के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आपसी रंजिश, पारिवारिक विवाद समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।
इस संबंध में तेघरा डीएसपी कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि बीते 24 घंटे के भीतर बेगूसराय जिले में एक महिला और एक छात्र की गोली मारकर हत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं ने जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।