BEGUSARAI : बिहार पुलिस ने सेक्स रैकेट के धंधे का बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल कॉल गर्ल को कस्टमर के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लड़की और उसके साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए कस्टमर से पुलिस पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. पुलिस उसके पूरे गिरोह के बारे में जानकारी जुटा रही है.
मामला बेगूसराय जिले के तेघड़ा बाजार का है. यहां रिहायशी इलाके में काफी लंबे समय से चल रहे से जिस्मफरोशी के धंधे का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस रेड में एक कॉलगर्ल को कस्टमर के साथ होटल के बंद कमरे से गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा कि आपत्तिजनक हालत में इन दोनों को पकड़ा गया है. शुरूआती पूछताछ के बाद इन दोनों को फिलहाल न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को लेकर जानकारी मिली है कि तेघड़ा के डीएसपी को इस बात की गुप्त सूचना मिली थी कि काफी लंबे समय से शहर के इसपॉश इलाके में सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने फौरन उस होटल में दबिश दी और मौके से एक लड़की को कस्टमर के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लड़की उत्तर प्रदेश की रहने वाली बताई जा रही है.
जिस्मफरोशी के धंधे के खुलासे के बाद पुलिस ने पूरी बिल्डिंग की छानबीन की है. करीब आधा दर्जन कमरों को सील कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि इस जगह पर कई बड़े चेहरों का आना-जाना लगा रहता था. सफेदपोश लोगों के डिमांड और उनकी चॉइस पर ही बाहर से लड़कियां बुलाई जाती हैं. नामी-गिरामी और सभ्य लोग अक्सर यहां आते रहते थे. पुलिस उन सब के बारे में जानकारी खंगाल रही है.