ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / crime / बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर...

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या

बेगूसराय के तेघड़ा में 16 वर्षीय छात्र आयुष कुमार की गोली मारकर हत्या। 12 घंटे में तीसरी आपराधिक घटना से इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी।

24-Mar-2026 09:04 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है, ऐसा लगता है कि इनके अंदर पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। यही कारण है कि ये आए दिन एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। इस बार बेगूसराय में अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां 12 घंटे में तीसरी वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। नाबालिग छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। 


 मंगलवार की शाम करीब 5 बजे एक नाबालिग छात्र को अपराधियों ने निशाना बनाया है। गोली मारकर उसकी निर्मम हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के गोड़ा-1 पंचायत अंतर्गत चुरामन चक बहियार का है। मृतक की पहचान गोड़ा पंचायत-1 के वार्ड संख्या-6 निवासी सिकंदर साह के 16 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। वह नौवीं कक्षा का छात्र था। परिजनों के अनुसार आयुष के सीने समेत शरीर पर दो गोली के निशान पाए गए हैं।


मृतक के बाबा भागीरथ शाह ने बताया कि आयुष अपने मामा के यहां साइकिल लेकर खेत की ओर जा रहा था, जहां उसका मामा पहले से मौजूद था। इसी दौरान रास्ते में ही बदमाशों ने उसे रोक लिया और गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूरी पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। परिजनों के मुताबिक आयुष तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां-बाप और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


स्थानीय लोगों के अनुसार आयुष सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता था और दोस्तों के साथ अक्सर रील्स बनाता था। जिस स्थान पर उसकी हत्या हुई, वहां भी वह पहले कई बार अपने दोस्तों के साथ जाता था। हालांकि हत्या के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी काफी देर बाद मिली, जब राहगीरों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा। इसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में शव की पहचान आयुष कुमार के रूप में हुई।


घटना की गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय के एसपी मनीष स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम को बुलाया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान में जुटी है।  तेघड़ा डीएसपी के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अपराधियों के करीब पहुंच चुकी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। हालांकि अब तक परिजनों की ओर से थाने में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है।


गौरतलब है कि बेगूसराय में महज 12 घंटे के भीतर यह तीसरी बड़ी आपराधिक घटना है - मोहनपुर (मुफस्सिल थाना): युवक की पीट-पीटकर और गोली मारकर हत्या, हसनपुर (तेघड़ा): एक्सिस बैंक में हथियार के बल पर लूट और अब चुरामन चक बहियार (तेघड़ा): नाबालिग छात्र आयुष कुमार की गोली मारकर हत्या। इस तरह की लगातार हो रही इन घटनाओं से जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और लोगों में भय का माहौल है।