मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
15-Oct-2019 07:24 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी ख़बर बेगूसराय से है, जहां डबल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई है. अपराधियों ने घर में घुसकर मां, बेटे और बहू पर हमला किया है.
इस हमले में में मां और बेटे की मौत हो गई है वहीं बहू की हालत गंभीर है. धारदार हथियार से हमला कर अपराधियों ने मर्डर की घटना को अंजाम दिया है. घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के खांजहांपुर गांव के बभनटोली की है. बताया जा रहा है कि सभी लोग घर में सो रहे थे, तभी 4 की संख्या में अपराधियों ने घर मे घुसकर मां, बेटे और बहू पर हमला कर दिया.
इस हमले में मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि बहू गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. मौके पर कई थाने की पुलिस पहुंच कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है.