ब्रेकिंग न्यूज़

Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत

Home / crime / बेगूसराय में अपराधियों को तांडव, सीएसपी संचालक को मारी गोली

बेगूसराय में अपराधियों को तांडव, सीएसपी संचालक को मारी गोली

16-Mar-2021 08:32 AM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधी आए दिन पुलिस को चैलेंज करते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उन्हें रोकने में असफल  हो रही है. 

ताजा मामला जिले के साहेबपुर कमाल थाना इलाके के रघुनाथपुर स्थित एनएच 31की है, जहां अपराधियों ने लूटपाट के दौरान सीएसपी संचालक को गोली मार दी. आनन -फानन में स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. 

घायल की पहचान डंडारी थाना इलाके के बिशनपुर निवासी 40 साल के सीएसपी संचालक बिपिन कुमार चौहान के रूप में की गई है. बिपिन भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार के भाई हैं. 

परिजनों ने बताया कि बिपिन खगड़िया से उतर कर अपने बाइक पर सवार होकर कुरहा आ रहे थे, तभी घात लगाए बाइक सवार तीन अपराधियों ने उनके साथ लूटपाट की और विरोध करने पर गोली मार दी.

 साहेबपुर कमाल थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान सीएसपी संचालक सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला, जिसके बाद उसे उठा कर  इलाज के लिए साहेबपुर कमाल पीएससी में भर्ती कराया गया और पूरे मामले की जांच की जा रही है.