ब्रेकिंग न्यूज़

PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Home / crime / बेगूसराय में मर्डर, सरकारी एंबुलेंस चालक की निर्मम हत्या

बेगूसराय में मर्डर, सरकारी एंबुलेंस चालक की निर्मम हत्या

06-Apr-2021 07:51 AM

BEGUSARAI :  बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने मंडल कारा के सरकारी एंबुलेंस चालक के दोनों हाथ का नस काट और गला दबाकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनीफैल गई है.

 घटना नगर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक स्थित एनएच 31 के की है. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मोहम्मद पुर वार्ड नंबर-38 निवासी पन्नू रजक के 40 साल के धर्मेंद्र रजक के रूप में की गई है. बताया जाता है कि कल देर शाम मंडल कारा में सजा काट रहे गंभीर रूप से बीमार रेफर मरीज कैदी को सदर अस्पताल बेगुसराय से पीएमसीएच में ले गया था , कैदी को भर्ती कराकर बेगूसराय लौटने के दौरान सुभाष चौक के निकट एनएच-31 पर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया गया है.

परिजनों ने बताया कि अपराधियों ने पहले मृतक के दोनों हाथ की नस को काटा, उसके बाद एसिड पिलाई फिर गला दबा दी.  नगर थाने के पुलिस उस रास्ते से गुजर रही थी तभी उनकी नजर एंबुलेंस चालक पर पड़ी तो वह गंभीर हालत में खून से लथपथ बेहोश पड़ा  मिला. जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई. 

परिजनों ने आरोप लगाया है कि जिस तरीके से अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है वह कहीं ना कहीं सोची समझी साजिश के तहत की गई है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि जब बीमार कैदी को लेकर पीएमसीएच पटना ले गया तो एक भी सिपाही उसके साथ क्यों नहीं था.अगर उनके साथ एक भी सिपाही रहते तो आज इनकी हत्या नहीं होती. परिजनों ने सरकार से  इसकी जांच सीबीआई से कराने की मांग की है.  

 मिली जानकारी के अनुसार मृतक धर्मेंद्र रजक 20 साल से बेगूसराय मंडल कारा में कार्यरत थे. फिलहाल नगर थाने के पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.  बरहाल जो भी हो जिस तरीके से मंडल कारा के एंबुलेंस चालक की हत्या के बाद एक बार फिर जेल प्रशासन पर सवाल खड़ा होते नजर आ रहा है.