खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
31-Mar-2026 10:19 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरापुर में एक 72 वर्षीय वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की पहचान मथुरापुर वार्ड-6 निवासी स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद यादव की पत्नी रेखा देवी के रूप में की गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृतका के परिजनों ने वृद्धा की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में परिजनों ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को आरोपित किया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सुबोध कुमार और थानाध्यक्ष विकास कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वृद्धा खेत से लौटने के बाद अचानक उनकी मौत हो गई। हालांकि परिजनों का आरोप है कि उनकी पीट-पीटकर हत्या की गई है।
घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका भी जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तीन माह पूर्व नुरजमापुर में नाथो यादव के पुत्र रणवीर यादव की पीट-पीटकर हत्या हुई थी, जिसमें करीब एक दर्जन लोग आरोपित थे। उस मामले में मृतका रेखा देवी के दो पुत्र भी नामजद थे। वहीं, उस कांड को लेकर आगजनी की घटना में भी उनके पुत्रों का नाम सामने आया था। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है। डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि मामले की सत्यता की पुष्टि के लिए सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को फंसाया न जाए।