सिर्फ 5 अप्रैल तक का खेल… एक दिन की देरी और हजारों का नुकसान, PPF निवेश में न करें ये गलती! UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी UPSC Success Story: एक साल की कठिन तैयारी और UPSC फतह, जानिए.. IAS अनन्या सिंह की सफलता की प्रेरक कहानी Bihar News: कंट्रोल रूम निर्माण पर हंगामा... मेयर व पार्षदों ने रुकवाया काम, जेनरेटर बना विवाद की वजह बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
04-May-2025 02:37 PM
By HARERAM DAS
Bihar Crime News: सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो शेयर करने का जैसे प्रचलन ही चल गया है। युवा वर्ग के लोग वायरल होने के चक्कर में कानून को ताक पर रखकर हथियार के साथ रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं हालांकि पुलिस ऐसे लोगों से सख्ती बरत रही है बावजूद लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।
ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता दिख रहा है। अपराधी बेखौफ होकर हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। फुलवरिया थाना क्षेत्र और चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के दो युवक हाथों में हथियार लेकर भोजपुरी गाने पर वीडियो बना रहे हैं और पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कानूनी कार्रवाई में जुड़ गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वीडियो में दिख रहे युवक कौन हैं और उनके पास हथियार कहां से आए। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो बनाने और वायरल करने के पीछे का उद्देश्य क्या है।