ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार

Home / crime / Bihar News: बिजली विभाग की महिला JE समेत अन्य कर्मियों पर हमला, ग्रामीणों...

Bihar News: बिजली विभाग की महिला JE समेत अन्य कर्मियों पर हमला, ग्रामीणों ने घेरकर बुरी तरह पीटा

Bihar News: बिहार के बेगूसराय में बिजली विभाग के कर्मियों के साथ मारपीट हुई है. ग्रामीणों पर मारपीट करने का आरोप लगा है. इस दौरान महिला जेई के साथ भी अभद्रता की गई है.

21-Feb-2025 09:46 PM

By HARERAM DAS

Bihar News: बेगूसराय में बिजली का बकाया बिल नहीं जमा करने पर बिजली काटने से नाराज उपभोक्ता द्वारा विभाग के कर्मियों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। यह घटना लाखो थाना क्षेत्र की है।


बिजली काटे जाने से नाराज उपभोक्ताओं ने विधुत विभाग की टीम को चारों ओर से घेर लिया और उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जेई पूजा सहनी समेत अन्य कर्मियों को चारों ओर से घेर लिया और अभद्र व्यवहार के साथ साथ गालीगलौज किया। मारपीट के क्रम में मीटर रीडर से मारपीट कर 15 सौ रूपये भी छीन लिया।


इस दौरान पचंबा निवासी विद्युत कर्मी गौतम कुमार के साथ भी मारपीट की। किसी तरह वह मकई के खेत के रास्ते भागा और अधिकारियों को घटना की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे लाखो थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने जेई समेत अन्य अन्य कर्मियों को मुक्त कराया। मारपीट में घायल मानव बल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।


बताया जा रहा है कि जेई के साथ पांच छह कर्मी शाहपुर गए थे। निरीक्षण के दौरान चार उपभोक्ताओं को बकाया भुगतान की चेतावनी दी गई लेकिन बकाया नहीं देने पर उनका लाइन काट दिया गया। लाइन काटे जाने से नाराज लोगों ने बिजली विभाग की टीम को बंधक बना कर उनके साथ मारपीट की। इस संबंध में जेई पूजा सहनी के बयान पर लाखो थाना में केस दर्ज कराने के लिए आवेदन दी गई है।