ब्रेकिंग न्यूज़

घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल बिहार प्रवर्तन अवर निरीक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल सांसद राजेश वर्मा का 'हमारी बहना' अभियान, हर साल 51 बेटियों की कराएंगे शादी, कहा..भाई बनकर निभाऊंगा फर्ज

Bihar Crime News: बूढ़ी गंडक नदी से बोरे में बंद महिला का शव बरामद, हत्या कर लाश फेंकने की आशंका

Bihar Crime News: बेगूसराय में बूढ़ी गंडक नदी से बोरे में बंद एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या कर शव को नदी में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।

03-Dec-2025 05:55 PM

By HARERAM DAS

Bihar Crime News: बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर सनसनी फैल गई, जब बूढ़ी गंडक नदी से बोरे में बंद एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। घटना सरैया के पास की है, जहां नदी के किनारे दुर्गंध महसूस होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।


करीब 35 वर्ष उम्र की प्रतीत हो रही यह महिला कई दिनों पुरानी लग रही है, जिसके कारण पहचान करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का दावा है कि शव लगभग 10 दिन पुराना हो सकता है। बोरे में बंद होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और कर शव को नदी में फेंका गया होगा।


घटना की सूचना फैलते ही मुजफ्फरा, डीहपर, मलह डीह, भवानंदपुर समेत आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग नदी तट पर जमा हो गए। वीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।


थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। घटनास्थल पर एसआई जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार समेत पुलिस बल तैनात रहा।


इधर, पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं का दौर जारी है। कुछ लोग इसे हत्या कर सबूत मिटाने की कोशिश बता रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि एक दिन पहले भी इसी नदी में एक लड़की का शव बहता देखा गया था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।