Bihar News: करोड़ों की लागत से बिहार में बनेंगे 6 आधुनिक ई-बस डिपो, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bihar News: करोड़ों की लागत से बिहार में बनेंगे 6 आधुनिक ई-बस डिपो, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इन जिलों को होगा सीधा लाभ राजस्व विभाग को स्मार्ट बनाने की तैयारी: कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए ChatGPT और AI का इस्तेमाल करने का निर्देश होली में हुड़दंगियों की खैर नहीं: बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को किया अलर्ट, बाइकर्स गैंग से लेकर नशाखुरानी गिरोह तक रहेगी पैनी नजर होली में हुड़दंगियों की खैर नहीं: बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को किया अलर्ट, बाइकर्स गैंग से लेकर नशाखुरानी गिरोह तक रहेगी पैनी नजर NEET छात्रा कांड की कोर्ट में सुनवाई: पीड़िता के वकील बोले-मामले को रफा-दफा कर रही है CBI, अदालत ने जताई नाराजगी, पटना SSP तलब इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, BE-BTech में मिलेगा डायरेक्ट एडमिशन; जानें पूरी प्रक्रिया कैंसर से बेटियों की सुरक्षा: HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ: 13 लाख किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य Fireworks Factory Explosion: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, अबतक 21 लोगों की मौत; कई के झुलसने की खबर Fireworks Factory Explosion: पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, अबतक 21 लोगों की मौत; कई के झुलसने की खबर
28-Feb-2026 02:24 PM
By HARERAM DAS
Bihar Crime News: बिहार के बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर शव को सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पसपुरा गांव की बताई जा रही है।
मृतक की पहचान नगर परिषद बरौनी वार्ड-10 निवासी मोहम्मद हरून के 21 वर्षीय पुत्र मासूम उर्फ पांव रोटी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने ननिहाल पसपुरा गए हुए थे, जहां अज्ञात अपराधियों ने उनकी कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने की नीयत से सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया।
परिजनों के अनुसार, मासूम शुक्रवार को घर से किसी काम से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह पसपुरा बहियार स्थित एक गड्ढे में उनका शव बरामद हुआ। परिजनों का आरोप है कि किसी दोस्त ने उन्हें बुलाकर ले गया और साजिश के तहत गोली मारकर हत्या कर दी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हत्या कहीं और की गई और शव को यहां लाकर फेंका गया। घटना को हादसा दिखाने के उद्देश्य से शव के ऊपर मोटरसाइकिल उल्टा रख दी गई थी, ताकि मामला सड़क दुर्घटना प्रतीत हो।
इधर मुफस्सिल थाना अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि पसपुरा बाजार स्थित सड़क किनारे से शव बरामद हुआ है। मामले के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
एसपी मनीष ने बताया कि शव का एक्स-रे कराया गया, जिसमें सिर में गोली लगने की पुष्टि हुई है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। युवक की हत्या के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। आखिर किस वजह से बदमाशों ने मासूम उर्फ पांव रोटी की हत्या की, यह जांच का विषय बना हुआ है। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है।