CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस
14-Apr-2025 09:05 PM
By First Bihar
Bihar crime news: बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बहियार में 11 अप्रैल को मिले सर कटा शव मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। मृतक बिहारी यादव की हत्या उसकी पत्नी रिंकू देवी ने अपने प्रेम संबंधों के चलते सुनियोजित तरीके से करवाई थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने रिंकू देवी समेत उसके दो सहयोगियों—भरको गांव के बालेश्वर हरिजन और उसकी पत्नी बिजुला देवी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि रिंकू देवी के गांव के एक युवक से अवैध संबंध थे, जिसके कारण पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते थे। पति द्वारा खर्चा-पानी बंद कर देने के बाद रिंकू ने बदले की ठान ली। जेल में मारपीट के एक केस में बंद होने के दौरान रिंकू की मुलाकात बिजुला देवी से हुई, जो शराब के केस में बंद थी। जेल से निकलने के बाद रिंकू ने पति की हत्या के लिए 35 हजार रुपये में सौदा तय किया।
आपको बता दे कि 11 अप्रैल को जब बिहारी यादव कोलकाता से गांव लौट रहा था, तब रिंकू देवी उसकी लाइव लोकेशन ट्रैक कर रही थी। पुनसिया से इंग्लिशमोड़ के बीच जैसे ही पति पहुंचा, पहले से घात लगाए बालेश्वर और बिजुला ने धारदार हथियार से उसकी निर्मम हत्या कर दी। शव का धड़ विलासी नहर के पास फेंक दिया गया और सिर को दूर छिपा दिया गया ताकि पहचान न हो सके। पुलिस ने रिंकू की निशानदेही पर शव का सिर, हत्या में प्रयुक्त हथियार और मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
शुरुआती जांच में रिंकू देवी ने किसी अज्ञात व्यक्ति पर आरोप लगाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी, लेकिन मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर साजिश का पर्दाफाश हो गया। फिलहाल पुलिस उस युवक की भी कुंडली खंगाल रही है जिससे रिंकू के अवैध संबंध थे। इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में एसपीडीओ बिपिन बिहारी के नेतृत्व में अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार, दरोगा विक्की कुमार, राहुल कुमार, सतीश कुमार सिंह और तकनीकी टीम के सदस्यों प्रशांत, विजय और धर्मेंद्र कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।