ब्रेकिंग न्यूज़

चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..

Home / crime / Bihar Crime: लव मैरिज करने की मिली सजा!. शादी के 2 दिन बाद...

Bihar Crime: लव मैरिज करने की मिली सजा!. शादी के 2 दिन बाद रेलवे ट्रैक से युवक की मिली लाश, लड़की के घरवालों पर हत्या का आरोप

गांव की लड़की से प्रेम विवाह करना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। परिजनों के अनुसार..लड़की के घरवालों ने हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया है। मृतक के परिजनों ने 9 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।

26-Jan-2025 10:49 PM

By First Bihar

Banka crime: बिहार के बांका जिले में एक युवक को लव मैरिज करना महंगा पड़ गया। शादी के दो दिन बाद ही उसकी मौत हो गयी और शव रेलवे ट्रैक के पास से मिलने से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों ने लड़की के परिवार वालों पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। 


घटना बांका के रजौन थाना क्षेत्र की है जहां रसलपुर गांव निवासी अनीश की लाश रेलवे ट्रैक के पास से मिलने के बाद उसके परिजनों ने गांव के 9 लोगों के पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। जिसमें लड़की का पिता हलदर तांती भी शामिल है। साथ ही संतोष तांती, समाली तांती, मिथुन तांती, धर्मेंद्र तांती  और सरिता देवी को मृतक के परिजनों ने आरोपी बनाया है।


मृतक की मां बीना देवी ने बताया है कि दो दिन पहले उनके बेटे अनीश ने गांव की ही लड़की के साथ  लव मैरिज किया था। शादी के बाद उनके बेटे को लड़की वालों ने घर में बंधक बना लिया और दो दिन बाद उसकी लाश बेला रेलवे हॉल्ट के पास से बरामद हुआ। 


मृतक की मां ने आगे बताया कि जब उनके लड़के ने प्रेम विवाह किया तब लड़की के घरवालों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उन्हीं लोगों ने बंधक बनाकर उनके कलेजे के टुकड़े की हत्या कर दी और शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। परिजन पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।