बिहार में दर्दनाक हादसा: नीलगाय से टकराई तेज रफ़्तार कार, कई लोग घायल; मचा हडकंप Bihar news : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में मुर्गा व्यापारी की मौत; ड्राइवर घायल Bihar Crime News : रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, नेपाल की डांसर घायल; हिरासत में दूल्हा ऑनलाइन 12वीं की कॉपी नहीं चेक करेंगे टीचर, CBSE को लिखा लेटर; समझिए क्या है पूरा मामला खुद को ‘स्पाइडर-मैन’ समझकर पटना में 5 साल के बच्चे ने लगाई छलांग, बालकनी से गिरने से पैर हुआ फ्रैक्चर Holi Songs 2026: होली पर DJ भी बोलेगा WOW! ये 10 सुपरहिट गाने करेंगे हर पार्टी को धमाकेदार Bihar Crime News: युवक का मर्डर कर शव को बाइक समेत गड्ढे में फेंका, हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश Patna Crime News: PMCH की हेड नर्स की पीट-पीटकर हत्या, होली पर ससुराल जाने को लेकर घर में हुआ विवाद; पति ने मार डाला Patna Crime News: PMCH की हेड नर्स की पीट-पीटकर हत्या, होली पर ससुराल जाने को लेकर घर में हुआ विवाद; पति ने मार डाला IT Raid 72 Hours : BSP विधायक के ठिकाने पर 72 घंटे की IT रेड खत्म, 9 करोड़ कैश सहित अलमारी से 60 करोड़ के झोल का कला चिट्टा भी मिला
28-Feb-2026 12:53 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Crime News: बिहार के बांका जिले के जिलेबिया थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में तीन वर्षीय बच्ची के अपहरण के बाद उसकी हत्या कर दी गई। मासूम का शव गांव के एक स्कूल के पास से बरामद हुआ है। घटना को लेकर दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है।
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर बच्ची घर के पास खेल रही थी, तभी वह अचानक लापता हो गई। दिनभर तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजन बच्चा चोरी की आशंका जता रहे थे। इसी बीच बच्ची का शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। संदेह के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बांका भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म और मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।