gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार...
24-Dec-2020 07:43 AM
DESK : एक बहन ने अपने भाई से आर्थिक मदद मांगी तो भाई ने मदद करने के बजाय जहर भेज कर पूरे परिवार के साथ आत्महत्या करने की बात कही. भाई के इस व्यवहार से दुखी बहन ने अपने पति और बेटी के साथ सुसाइड कर लिया.
मामला पंजाब के गुरदासपुर के कस्बा धारीवाल से सामने आया है. जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृतक के बेटे के बयान पर उसके मामा समेत कई लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. अब पुलिस सभी आरोपियों की तलाश कर रही है. मृतक की पहचान भारती शर्मा, उनके पति और बेटी के रुप में की गई है.
मृतक के बेटे कुणाल शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसकी मां और मामा प्रदीप शर्मा से पैसे का लेनदेन था.जरूरत पड़ने पर जब मां ने मामा से पैसे मांगे तो उन्होंने पैसे देने की बजाय जहरीली दवा भेज दी और कहा कि वह दवा खाकर सुसाइड कर ले नहीं तो वह पूरे परिवार की हत्या कर देगा. अपने भाई की सोच से आहत होकर असकी मां ने अपने पति और बेटी के साथ जहर खाकर सुसाइड कर लिया. मरने से पहले परिवार ने सारे करतूत का एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.
बेटे का आरोप है कि उसके मां, पिता और बहन की हत्या का जिम्मेदार उसके मामा है. उन्होंने हमारे परिवार को सुसाइड करने के लिए मजबूर किया. बेटे ने अपने ही मामा पर सख्त कार्यवाई की मांग की है. इस मामले में गुरदासपुर एसपी ने बताया कि हमें जानकारी मिली कि कस्बा धारीवाल में एक ही परिवार के तीन लोगों ने सुसाइड किया है. मरने से पहले परिवार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी डाला था. जिससे पता चला है कि वह अपने भाई से परेशान थी. मृतक के बेटे के बयान और वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है.